कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में पिछले दो से तीन माह से पशुओं में खुरहा रोग (एफएमडी) फैलने की शिकायत सामने आ रही है। इस बीमारी को लेकर पशुपालकों में चिंता का माहौल है। रोग के कारण पशुओं के खुरों के बीच फफोले पड़ रहे हैं, वहीं मुंह में भी छाले हो रहे हैं। कई पशुओं में बुखार के लक्षण भी देखे जा रहे हैं। बीमारी का असर दूध देने वाली गायों पर भी पड़ा है, जिससे उनकी दूध उत्पादन क्षमता में कमी आई है। पशुपालन विभाग के पास केवल दावे, हकीकत कुछ नहीं इस संबंध में जिला पशुपालन विभाग के प्रमंडल पशु पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने बताया कि जिले में करीब दो लाख पशु हैं। इनमें से एक लाख 68 हजार पशुओं का टीकाकरण मई माह से शुरू हुए तीन माह के अभियान के तहत नि:शुल्क किया गया है, जो जुलाई माह तक चला। उन्होंने पशुपालकों को सलाह दी...