बेगुसराय, फरवरी 10 -- बलिया, एक संवाददाता। पशुओं में फैलने वाले खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाव को लेकर प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत विगत 7 फरवरी को पशु चिकित्सालय बलिया से किया गया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी सह भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार ने बताया कि विगत 7 फरवरी से आगामी 20 दिनों तक यानी 25 फरवरी तक खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाव को लेकर पशुओं को टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र के लिये कुल 40 हजार पशुओं को टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें गाय एवं भैंस शामिल है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के 13 पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्र के 28 वार्डों में यह टीकाकरण 14 टीका कर्मियों के द्वारा घर-घर जाकर निशुल्क किया जायेगा। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.