पटना, दिसम्बर 13 -- पशुओं में बढ़ते एंटीबायोटिक्स के प्रयोग से पशुओं की प्रतिरोधक क्षमता में कमी आ रही है। इसे बढ़ाने के लिए वैकल्पिक चिकित्सा बढ़ावा देने की सलाह पशुपालकों को विशेषज्ञ दे रहे हैं। इस बाबत पशु विश्वविद्यालय अध्ययन कर रहा है। बिहार राज्य पशु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.इंद्रजीत सिंह बताते हैं कि पशुओं में एंटीबायोटिक्स के प्रभाव को कम करने के लिए प्रदेश में वैकल्पिक चिकित्सा(अल्टरनेट थेरॉपी) को बढ़ावा देना जरूरी है। इसके लिए इस वर्ष से पशु विश्वविद्यालय में वैकल्पिक चिकित्सा और होमियोपैथ चिकित्सा की पढ़ाई शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि पशुओं की बीमारियों को ठीक करने के लिए घरेलू नुस्खों से भी उपचार किया जा सकता है। इसके अलावा होमियोपैथ भी पशुओं की चिकित्सा में उपयोग में लाया जा सकता है। इससे पशुओं को दिया जाने वाला अनावश्यक एंट...