पशुओं को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट
औरंगाबाद, मई 15 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र के भल्लू खैरा गांव में पशुओं के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घायल कांति देवी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में कराया गया। घायल महिला के बयान पर गांव के ही सुदामा ठाकुर, गुड़िया देवी, आकाश कुमार सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया गया कि कांति देवी अपने दरवाजे पर खूंटे में गाय बांध रही थीं। इसी दौरान दो गाय आपस में भिड़ गईं। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि सभी लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसी बीच अविनाश कुमार ने लाठी से सिर पर हमला कर दिया, जबकि विकास कुमार ने गड़ासी से वार किया, जिससे महिला का सिर फट गया। शोर-शराबा सुनकर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.