पशुओं को लावारिस छोड़ने पर देना होगा जुर्माना : मुखिया
लातेहार, जून 13 -- बेतला, प्रतिनिधि। लापरवाह पशुपालकों के लिए बुरी खबर है। अपने पशुओं को लावारिस छोड़ने पर अब जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। इस संबंध में बेतला पंचायत की मुखिया मंजू देवी ने बीते शुक्रवार को कुटमू में संपन्न ग्रामसभा के हवाले से कहा कि खेतों या सड़कों पर लावारिस पशुओं के घूमने से न सिर्फ किसानों को, बल्कि मार्ग से गुजरनेवाले राहगीरों-यात्रियों को भी काफी परेशानी होती है। कभी भी कोई हादसा होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए ग्रामसभा ने इसे गंभीरता से लेते हुए वैसे लापरवाह पशुपालकों से जुर्माना वसूलने का प्रस्ताव पारित किया है। वहीं मुखिया ने 15 जून से लावारिस पशुओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की बात बताते पंचायत के सभी पशुपालकों से पशुओं का खुद से हिफाजत करने की अपील की। यह भी पढ़ें- भेड़ पालन योजना के अंतर्गत पांच इकाइयों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.