चम्पावत, मार्च 11 -- चम्पावत। पालिका ने पशुओं को लावारिस छोड़ने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही छोड़े गए पशुओं को पंचेश्वर गोशाला भिजवाया। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने बताया कि बीते दिन मादली क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों ने चार गोवंशीय पशु लावारिस छोड़ दिए। उन्होंने बताया कि ये गोवंश पशु संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है। बताया कि कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.