लखनऊ, सितम्बर 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए 25 जिलों में 606 टीमों की तैनाती की गई है। अभी तक इस संक्रमण से 9003 पशु प्रभावित हुए हैं और 16.08 लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण कराया जा चुका है।अपर मुख्य सचिव पशुधन मुकेश मेश्राम ने बताया कि प्रभावित जिलों में विशेष सतर्कता एवं प्रभावी नियंत्रण उपाय सुनिश्चित किया जा रहा है। बीमारी की रोकथाम के लिए रिंग वैक्सीनेशन, संक्रमित पशुओं को अलग रखना, वेक्टर कंट्रोल, कीटाणुशोधन तथा साफ-सफाई जैसे प्रभावी उपाय प्राथमिकता दी जाए। विभागीय अभियान के तहत अब तक प्रदेश में 16.08 लाख पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं, लंपी स्किन डिजीज के संक्रमण से अब तक 9,003 पशु प्रभावित होने की सूचना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...