लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- पशुओं को मुहपका व खुरपका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए जिले में 2.30 लाख डोज वैक्सीन आ गई है। टीकाकरण की शुरुआत जल्द ही होगी। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने पशुपालकों से अपील की है कि जब भी टीकाकरण के लिए टीम गांव पहुंचे तो पशुओं को टीका लगवा लें। टीका निशुल्क लगाया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.दिनेश सचान ने बताया कि पशुओं में मुंहपका व खुरपका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाता है। टीका लगा होने पर यह रोग होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए विभाग को 2.30 लाख डोज वैक्सीन आ गई है। वैक्सीन को सुरक्षित रखा गया है। टीकाकरण की तिथि अभी निदेशालय से जारी नहीं हुई है। जैसे ही टीकाकरण कार्यक्रम जारी होगा जिले में टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो पशु छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.