पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए कराएं टीकाकरण
बस्ती, मार्च 24 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विकास खंड सभागार बनकटी सभागार में पशुपालकों को पशुधन विकास से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। चिकित्साधिकारी डॉ. रवींद्र यादव ने बताया कि किस प्रकार से पशुधन के माध्यम से पशुपालक कम समय में अधिक आय प्राप्त कर सकते हैं। टीकाकरण से लाभ के बारे में बताया। क्षेत्रीय पशुपालक विनोद शुक्ल ने नेपियर घास से होने वाले लाभ के बारे में बताया। पशुपालक अवधेश पांडेय ने बताया कि किस प्रकार से जैविक विधि से खेती एवं पशुपालन करते हुए अधिक से अधिक लाभ अर्जित किया जा सकता है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकास श्रीवास्तव ने पशुओं को समय-समय पर कृमि नाशक दवा देने तथा विभागीय योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान रविचंद्र पांडेय, जनार्दन शुक्ल, राजेंद्र चौधरी तथा पशुपालक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.