पशुओं को पानी पिलाने गए वृद्ध का शव नाले में मिला
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 2 -- अमृतपुर। अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव परतापुर कला में पशुओं को पानी पिलाने गए एक वृद्ध की नाले में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गंगा सोता नाला में शव उतराता देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
शिशुपाल यादव का अंतिम सफर अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव परतापुर कला निवासी शिशुपाल यादव (70) सोमवार शाम करीब चार बजे पशुओं को पानी पिलाने के लिए गांव के पास स्थित गंगा सोता नाला पर गए थे। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की।खोजबीन के दौरान परिजनों को नाला किनारे शिशुपाल यादव की लाठी और चप्पल पड़ी मिली। इससे परिजनों ने आशंका जताई कि वह नाले में डूब गए हैं। इसके बाद पुलिस को सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.