पशुओं को निशुल्क उपचार और दी गई दवाईयां
जौनपुर, मई 31 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पशुपालकों के लिए के नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी गई है। आशा रामसहाय ट्रस्ट के माध्यम से होमियो क्लिनिक पर मवेशियों का निःशुल्क उपचार किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में पशुपालक अपने बीमार पशुओं को लेकर पहुंच रहे हैं। उन्हें मुफ्त दवा व परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। चिकित्सक डा. चंद्र प्रकाश प्रजापति ने बताया कि पशुओं की बीमारी के अनुसार निःशुल्क होम्योपैथिक दवाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। यह भी पढ़ें- अमेठी-संग्रामपुर में पशु चिकित्सा सेवा बदहाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.