बरेली, मार्च 22 -- भमोरा। दलीपुर गांव के 30 वर्षीय रिंकू राजपूत की खेतों में पशुओं को झटका देने के लिए छोड़े गए करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार ने विद्युत निगम से मुआवजा देने की मांग की है। हालांकि परिवार ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दलीपुर गांव के पूरब में मोबाइल टावर वाली गली में रहने वाले राजाराम का बेटा रिंकू राजपूत के साथ घटना हुई। रिंकू दो भाई है। छोटा भाई नन्हे लाल उर्फ शिंभू बाहर नौकरी करता है। जब मकान का बंटवारा हुआ तो शौचालय टूट गया था। ऐसे में परिवार खेतों पर ही शौच को जाता है। मृतक के चाचा वीर महेंद्र ने बताया कि शनिवार सुबह रिंकू और उसकी पत्नी घर से शौच को गए। गांव से 100 मीटर दूर मडिया भांसी के खेत की ओर निकले। वहां खेत के च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.