मुजफ्फर नगर, जनवरी 22 -- पुरकाजी ब्लाक के आधा दर्जन गांवों में पशुपालन विभाग ने खुरपका मुंहपका बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है। पशुपालकों को कब बीमारी से संबंधित भी जानकारी दी गई। पुरकाजी प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी डा मोहित चौहान व डा विजय कुमार ने बताया कि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता के निर्देश अनुसार गुरुवार को पशुपालन विभाग की ओर से अभियान के तहत खुरपका मुंहपका टीकाकरण की शुरुआत की गई है। पहले दिन खाईखेड़ी, तेजलहेडा समेत ब्लाक के आधा दर्जन गांव में विभाग की अलग-अलग टीमों ने घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण किया, वहीं टीकाकरण के दौरान पशुपालकों को बीमारी से बचाव के लिए जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य न केवल पशुओं को बीमारियों से बचाना है, बल्कि पशुपालकों की आय में स्थिरता और वृद्धि सुनिश्चित कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.