पिथौरागढ़, नवम्बर 4 -- पिथौरागढ़। बेरीनाग बैठोली में राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर ऐस्केड योजना के तहत शिविर का आयोजन हुआ। सीवीओ डॉ. योगेश शर्मा के निर्देश पर पशु चिकित्सा टीम गांव पहुंची। इस दौरान चिकित्सा टीम ने 147 पशुओं की जांच कर उन्हें खुरपका मुंहपका रोग के टीका लगाएं। इस दौरान 17 किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड के फॉर्म भी भरे। साथ ही पशुपालकों को सरकारी योजना एसएलएम, ब्रायलर फार्म योजनाओं की भी जानकारी दी गई। शिविर में ग्राम प्रधान काण्डे पंकज कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश पाठक, पशुधन प्रसार अधिकारी सोनी शाह व ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.