पशुओं को किनारे करने के लिए कहने पर किसान ने दो दोस्तों को पीटा
नोएडा, जून 22 -- दादरी, संवाददाता। बादलपुर क्षेत्र के कचेड़ा गांव के जंगल में पशु चरा रहे किसान ने अपने तीनों साथियों के साथ मिलकर दो दोस्तों को लाठी-डंडे से पीटा। मारपीट में दोनों दोस्तों को गंभीर चोट आईं। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कचेड़ा गांव के रहने वाले नरेंद्र ने बताया कि उसका भाई ज्ञानेंद्र शनिवार को अपने दोस्त सुधीर के साथ गांव के बाहर मंदिर पर गया था। इसी बीच दुजाना गांव का रहने वाला किसान तेजा उर्फ तेजी अपने पशु चरा रहा था। ज्ञानेंद्र ने किसान तेजा से पशुओं को थोड़ा साइड करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर तेजा भड़क गया और ज्ञानेंद्र और उसके दोस्त सुधीर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने दोनों को लाठी से मारना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने अपने तीन अन्य साथियों को मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.