गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से सेवानिवृत्त उपनिदेशक पंचायतीराज केवी लाल ने होदी नांदा का निर्माण कराया। उसे गाड़ी से महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केवी लाल ने कहा कि उनका उद्देश्य पशुओं को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना है। वह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित भंडारे में सहयोग के साथ, मकर संक्रांति के दिन लंगर व पौध रोपण का भी पुनीत कार्य करते हैं। उन्होंने आंवला का पहला पौधा मठ पुरोहित वैदिक गुरुजी के रूप में रखवाया है। आज वह वृक्ष बन चुका है, जो सबको छाया दे रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...