रुद्रपुर, मार्च 7 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में 'पशुपालन में यंत्रीकरण' विषय पर दो दिवसीय 25वीं वार्षिक राष्ट्रीय कार्यशाला शनिवार से शुरू हो गई। इसमें पशुओं के रखरखाव में बेहतर पर्यावरण प्रबंधन पर जोर दिया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में देश के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों और आईसीएआर से जुड़े वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्य अतिथि डॉ. एसएन झा, उप महानिदेशक कृषि अभियांत्रिकी, आईसीएआर नई दिल्ली ने कहा कि पशुपालन किसानों की आय का महत्वपूर्ण स्रोत है और आधुनिक तकनीक व यंत्रीकरण के उपयोग से इसकी उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। अध्यक्षत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.