शामली, अक्टूबर 12 -- नगर व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही पशुओं की अज्ञात बीमारी के चलते मौत को लेकर किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में पशुपालकों ने पशु चिकित्सालय परिसर में दुसरे दिन भी धरना दिया। शुक्रवार देर शाम से प्रारंभ हुए धरने के बाद अगले दिन शनिवार को पशुपालकों द्वारा कार्रवाई न होते देख चक्का जाम करने की चेतावनी देने के बाद जागे पशु चिकित्सा विभाग ने आनन फनन में पशुपालको से वार्ता कर मामले को निपटाया। उधर पशु पालकों ने 13 अक्टूबर तक समस्या का समाधान न होने पर महापंचायत की घोषणा की। थानाभवन क्षेत्र में गत कुछ दिनों के भीतर कई पालतू व दूधरु पशुओं की अज्ञात बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। कुछ लोग इसे गलघोटू कह रहे हैं तो कुछ लोग इसे मुंह पका आदि बीमारियों का नाम दे रहे हैं। उधर पशुपालको का आरोप है मामले को लेकर पशु चिकि...