कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों का हलक तर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। शहरभर में पशु-पक्षियों के लिए 500 नांद रखवाए गए हैं। महापौर ने मंगलवार को मोतीझील में आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने 150 पशु प्रेमियों को नांद बांटे। महापौर ने आह्वान किया कि गर्मी में पशु-पक्षियों के जीवन की रक्षा के लिए घर के बाहर और छत पर सुबह-शाम पानी जरूर रखें। महापौर ने कहा कि 500 नांदों के अलावा नगर निगम के समस्त मुख्य चौराहों, पार्कों, मंदिरों के बाहर भी पशुओं के लिए पानी की नांदें रखवाई जाएंगी। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त मो. आवेश खान, पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ. आरके निरंजन, पशु कल्याण अधिकारी शिल्पा सिंह, पशु प्रेमियों में मयंक त्रिपाठी, उम्मीद एक किरण फाउंडेशन, अमन कुमार, शिव जन कल्याण सेवा समिति, शिल्...