गाजीपुर, दिसम्बर 23 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। अब पशुओं की दवाओं के लिए अलग से पशु औषधि विक्रय केंद्र खोले जाएंगे, जहां सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस योजना का उद्देश्य पशुपालकों पर बढ़ते इलाज खर्च का बोझ कम करना और पशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। जिले में लगभग सात लाख पशु और करीब दो लाख पशुपालक हैं, जिनकी आजीविका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पशुपालन पर निर्भर है। पशुओं के बीमार होने पर महंगी दवाओं और निजी मेडिकल स्टोर पर निर्भरता के कारण पशुपालकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पशु औषधि विक्रय केंद्र खुलने से यह समस्या काफी हद तक दूर होगी। पशुपालन विभाग के अनुसार इन केंद्रों पर पशुओं की सामान्य बीमारियों, टीकाकरण, कृमिनाशक, एंटीबायोटिक समेत जरूरी दवाएं उ...