दुमका, अप्रैल 18 -- शिकारीपाड़ा प्रतिनिधि इंदरबनी में पशुओं की जांच एवं खुरहा सहित कई बीमारियों का इलाज के लिए शिविर लगाया गया।उपयुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी एजाज आलम के नेतृत्व में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर बालमुकुंद कुमार की टीम द्वारा शनिवार को प्रखंड के मोड़ाआम पंचायत के इंदरबनी में शिविर लगाकर 150 पशुओं को एमएफडी का टीका दिया गया। डॉ बालमुकुंद कुमार ने बताया कि एमएफडी एक वायरल डिजीज है, जिसका कोई इलाज नहीं है। इसका केवल रोकथाम कर इसे फैलने से रोका जा सकता है और साफ सफाई रखते हुए पशुओं को बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी के शुरू होने के पूर्व पशुओं को एमएफडी का वैक्सीन लगाया जाता है, जिस पशु में यह बीमारी होती है उसके मुंह में घाव हो जाता हैं। जीभ में छाले पड़ जाते हैं, पशु को काफी तेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.