दरभंगा, अप्रैल 26 -- बिरौल। प्रखंड के पशुओं में बांझपन की समस्या दूर करने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। पशुपालन अधिकारी डॉ. शालू कुमारी पाठक ने शनिवार को बताया कि सरकार के निर्देश पर चालू माह के सोमवार को फकीरना गांव में शिविर लगाया जाएगा। डॉ. पाठक ने कहा कि शिविर में पशुओं के बांझपन को दूर करने के लिए सरकार की ओर से पूरी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने प्रखंड के सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपने दुधारू व बांझ पशुओं का इलाज कराएं। इससे पशुओं की प्रजनन क्षमता बढ़ेगी और दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि होगी। अधिकारी ने बताया कि इलाज पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। समय पर इलाज से पशुपालकों को आर्थिक लाभ होगा। शिविर में पशुओं की जांच के साथ जरूरी दवाएं भी दी जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.