चंदौली, दिसम्बर 24 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विकास खंड के नेकनामपुर स्थित पशु आश्रय केंद्र का एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने पशुओं की संख्या, चारे की उपलब्धता और ठंड से बचाव के उपायों की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम ने बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर कार्रवाई की चेतावनी दिया। अंत में तहसील पहुंचकर एसडीएम और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने जरूरत मंद गरीबों को कंबल वितरण किया। एसडीएम कुन्दन राज कपूर चहनिया के पपौरा, धानापुर विकास खंड के नेकनामपुर पशु आश्रय केंद्र और सदलपुरा सहित विभिन्न पशुआश्रय केंद्र पर पहुंचकर ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में कुल 133 पशु संरक्षित पाए गए, जिनमें से दो बीमार थे। बी...