लखनऊ, अप्रैल 14 -- आर्ट ऑफ लिविंग संस्था लखनऊ चैप्टर की ओर से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अंश की दिव्य यात्रा कैंट के 32 नेहरू रोड पहुंची। यात्रा पहुंचने पर पावन अंश के दर्शन को अधिक संख्या में भक्त जुटे। यह यात्रा दिल्ली, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, आजमगढ़ से होते हुए कैंट पहुंची। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के वैदिक धर्म संस्थान बंगलुरु से पधारे स्वामी प्रकाशान्द एवं वेदाचार्यों के सानिध्य में भक्तों ने अत्यंत भाव विभोर होकर दर्शन पूजन किया। पवित्र ज्योतिर्लिंग का आगमन, पुष्पों, वैदिक मंत्रों, ढोल नगाड़ों, घंटे से हुआ। विधिवत स्थापना के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूज्य स्वामी एवं शिष्यों ने गुरु पूजा, रुद्र पूजा तथा दिव्य पंचामृत अभिषेक किया। उसके बाद शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ हुआ। पूजन के बाद भक्तों ने कतारों में खड़े होकर दर्शन कर आश...