पाकुड़, अगस्त 2 -- सावन की पहली सोमवारी पर महेशपुर प्रखंड के शिवालयों में महिला व पुरूष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री श्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर, ग्वालपाड़ा स्थित नागेश्वर नाथ शिव मंदिर, वन विभाग कार्यालय के समीप स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में मंदिर समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व होता है। क्योंकि यह महीना भगवान भोलेनाथ को अत्यंत ही प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि इस माह में भोलेनाथ की पूजा करने और शिवलिंग पर जल अर्पण करने से सभी तरह की मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: महादानी बाबा मंदिर सज-धज कर तैयार,आज उमड़ेंगे भक्त संयोग यह भी है कि इस वर्ष सा...