बरेली, मार्च 30 -- बरेली। पवित्र सप्ताह के प्रथम दिन को शुद्धि दिवस के रूप में मनाते हुए मसीही समाज में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च में आयोजित सभा का संचालन डॉ. डोनाल्ड बी लाल ने किया। विशेष प्रार्थना मिलरेड मसीह ने की, जबकि बाइबल पाठ कुमारी अरोमा मैसी एवं ऋषि वॉल्टर ने किया। चर्च क्वायर ने डॉ. सलील बलदेव के निर्देशन में विशेष गीत प्रस्तुत किया। दिल्ली से आए अतिथि वक्ता डॉ. विंसेंट बेंजामिन ने विश्वासियों को बुराइयों का त्याग कर सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। सभा का समापन पादरी सुनील मसीह की प्रार्थना व आशीष वचन के साथ हुआ। इस दौरान पादरी सुनील मसीह, पादरी एडमंड एवं पादरी नंदा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.