रामपुर, फरवरी 17 -- बिलासपुर। सभासदों ने पवित्र रमजान महीने में विशेष साफ-सफाई कराने और मस्जिदों के बाहर चूना आदि डलवाएं जाने की मांग को लेकर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को नगर पालिका के वार्ड संख्या दस के सभासद मोहसिन खां और फैजान खां नगर पालिका कार्यालय पहुंचें। जहां उन्होंने अधिशासी अधिकारी डॉ. नितिन कुमार गंगवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें सभासदों ने कहा कि आगामी रमजान का पाक महीना प्रारंभ होने वाला है। जिसमें विशेष रूप से साफ-सफाई, पथ प्रकाश व्यवस्था के अलावा नगर क्षेत्र की समस्त मस्जिदों के बाहर चूना आदि डलवाया जाएं। उन्होंने कहा कि इस मुक़द्दस महीने में सेहरी, तरावीह और इफ्तार के समय साफ-सफाई व्यवस्था के साथ साथ पथ प्रकाश का विशेष ध्यान रखा जाएं। ताकि रोजेदार नमाजियों को किसी भी परेशानियों का सामना करना न पड़े। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.