गुड़गांव, मार्च 6 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। रमजान के महीने में शुक्रवार को तीसरे जुमे की नमाज पढ़ी गई। मस्जिदों से लेकर खुले स्थान पर 16वां रोजा रखकर अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय में जुमे की नमाज को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। रमजान के पवित्र महीने में जुमे का दिन मुसलमानों के लिए बेहद खास माना जाता है, इसलिए लोग समय से पहले ही मस्जिदों में पहुंचने लगे थे। सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मी भी जिले में तैनात रहे। सेक्टर-29 के लेजरवैली मैदान में नमाज पढ़ाने वाले मुफ्ती अब्दुल हसीब कासमी ने कहा कि रमजान का तीसरा जुमा भी शांति के साथ हुआ। इसमें भाईचारे और सद्भावना की बात की गई और मूल्क के लिए दुआ की गई। नमाज के बाद सभी रोजेदारों ने हाथ उठाकर आपसी भाईचारे, देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। वहीं, सदर बाजार, रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.