कोडरमा, फरवरी 19 -- मरकच्चो, जयनगर, हिटी। पवित्र माह रमजान का आगाज़ गुरुवार को पहले रोजे के साथ हो गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उत्साह, अकीदत और धार्मिक भावना के साथ पहला रोजा रखा। सुबह सहरी के लिए लोग तड़के उठे और दिनभर रोजा रखकर अल्लाह की इबादत में मशगूल रहे। मस्जिदों में फज्र, जुहर, असर, मगरिब और ईशा की नमाज अदा की गई। पहले रोजे के मौके पर विशेष दुआओं का दौर चला, जिसमें मुल्क और इलाके की अमन-शांति, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। शाम को मगरिब की अजान के साथ रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोजा खोला। कई स्थानों पर सामूहिक इफ्तार का भी आयोजन किया गया। मौलाना और इमामों ने अपने बयान में कहा कि रमजान सब्र, रहमत और बरकत का महीना है। यह महीना आत्मसंयम, आत्मशुद्धि और इंसानियत की सेवा का संदेश देता है। इस दौरान गरीबों और जरूरतमंदों की मद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.