घाटशिला, फरवरी 19 -- मुसाबनी। मुस्लिम समुदाय का पवित्र महीना रमजान उल मुबारक का पहला रोजा गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है। रमजान के महीने में पढ़ी जाने वाली तराबी की विशेष नमाज बुधवार से पढ़ी जाएगी, इसको लेकर मस्जिदों में भी विशेष तैयारी की गई है। परंतु हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रमजान के महीने में रोजा इफ्तार के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं, जो काफी चिंता का विषय है। इस वर्ष मुस्लिम समुदाय लगभग 15 घंटे का रोजा रखेंगे, उसके बाद रोज़ा ईफ्तार में उन्हें पौष्टिक फल की आवश्यकता होती है, परंतु इस वर्ष फल काफी महंगे हो गए हैं, मुसाबनी नंबर 3 बस स्टैंड चौक पर फलों की बड़ी दुकान चलाने वाले असलाक अंसारी बताते हैं कि इस वर्ष सब फलों के दाम अभी से बढ़ गए हैं। सेब Rs.200 से लेकर Rs.300 में बिक रहा है, अंगूर Rs.150 से Rs.250 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.