बगहा, फरवरी 20 -- बगहा, हमारे संवाददाता। पवित्र रमजान महीने की शुरुआत के साथ ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक आस्था, इबादत और संयम का माहौल बन गया है। चांद दिखने की पुष्टि के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहले रोजे के साथ महीने भर चलने वाले उपवास, नमाज और दुआओं का सिलसिला शुरू किया। मस्जिदों में विशेष तरावीह नमाज अदा की जा रही है, जहां बड़ी संख्या में रोजेदार जुट रहे हैं। रमजान को आत्मशुद्धि, धैर्य और जरूरतमंदों के प्रति सहानुभूति का महीना माना जाता है। रोजेदार सुबह सहरी के बाद दिनभर उपवास रखते हैं और सूर्यास्त पर इफ्तार करते हैं। इफ्तार के समय खजूर, फल और पारंपरिक व्यंजनों से रोजा खोला जाता है। घरों और मस्जिदों में इफ्तार की तैयारियां उत्साह के साथ की जा रही हैं। बाजारों में भी रमजान की रौनक बढ़ गई है। खाद्य सामग्री, खजूर, सेवइयां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.