पवित्र नदियों के जल से बाबा का अभिषेक कर मांगा सर्व कल्याण
वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी। निर्जला एकादशी पर गुरुवार को काशीवासियों ने सर्व कल्याण के लिए बाबा काशी विश्वनाथ का 1008 कलशों में भरे पवित्र जल से अभिषेक किया। वहीं 11 रजत कलशों में हरिद्वार, ऋषिकेश, त्रिवेणी संगम और काशी के गंगाजल सहित यमुना, सिंधु, झेलम, चिनाव, रावी, गोदावरी, व्यास नदी तथा मानसरोवर तीर्थ के जल भरे रहे। सामाजिक संस्था सुप्रभातम् एवं श्रीकाशी मोक्षदायिनी सेवा समिति के बैनर तले आयोजित कलशयात्रा डॉ.राजेंद्र प्रसाद घाट से आरंभ हुई। सनातनियों ने पारंपरिक परिधानों में यात्रा में सम्मिलित होकर वर्ष 1999 से जारी परंपरा का निर्वाह किया। इस दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कलश यात्रा अपने चिरपरचित अंदाज में आरंभ हुई। रथ पर संस्था के संस्थापक स्व.बचनु साव का तैल चित्र रखा गया था। उनके पीछे नंदी पर विराजमान भगवान शिव और माता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.