बांका, अगस्त 13 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। श्रावणी मेला पवित्र गंगाजल और भगवान शंकर, जो देवों के देव महादेव कहलाते हैं, के प्रति समर्पण का अनुष्ठान है। मेले में देश के कोने-कोने से आए कांवरिया शिव भक्ति के रंग में रंगे बोल बम के जयकारों के साथ सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल कांवर में लेकर 108 किलोमीटर की लंबी यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ पर जल अर्पण के लिए अग्रसर हैं। यह भी पढ़ें- आस्था, संस्कृति और श्रद्धा की जीवंत तस्वीर पेश कर रहा कांवरियों का रैलाकांवरियों की यात्रा गुरुवार को श्रावणी मेले के 15वें दिन कटोरिया - सुईया एवं आसपास के कांवरिया पथ पर कांवरियों की अविरल कतार देखने को मिली। कांवर यात्रा कर रहे शिवभक्तों को गुरुवार को अधिकांश समय तीखी धूप का सामना करना पड़ा। बीच-बीच में मिलने वाली छांव कांवरियों के लि...