जौनपुर, जून 13 -- जफराबाद। परमात्मा व्यक्ति विशेष की सहायता नहीं करता बल्कि पवित्र उद्देश्य की सहायता करता है। यह बातें शुक्रवार की रात शीतला चौकिया धाम में अधिकमास भर चलने वाले श्री राम कथा महोत्सव में वाराणसी से आए डॉ. मदनमोहन मिश्र ने कही। उन्होनें कहा कि लक्ष्मण शक्ति प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि कालनेमि ने तालाब, मंदिर, बाग बनाया। स्वयं महात्मा बनकर कथा करने लगा। फिर भी हनुमान जी ने उसको मार दिया क्योंकि उसने ये सब हनुमान जी की यात्रा में विघ्न करने के उद्देश्य से किया था। जीवन की वहीं यात्रा सबसे बढ़िया है जो हनुमान जी जैसे महात्मा की गोद से होती हुई परमात्मा की गोद में पहुंच जाए। यह भी पढ़ें- व्यक्ति विशेष नहीं पवित्र उद्देश्य की सहायता करता है परमात्मा : डॉ. मदन मोहन मिश्र हनुमान जी ने सुषेण वैद्य को उसी प्रकार पहुंचाए जैसे लेक...