पवित्र आत्मा ही आनंद का स्रोत: आर्च बिशप
रांची, मई 10 -- रांची, संवाददाता। संत एंजेल गिरजाघर, कोकर में रविवार को आयोजित विशेष धार्मिक समारोह में 103 बालक-बालिकाओं ने दृढ़करण संस्कार ग्रहण किया। रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष आर्च बिशप विंसेंट आईंद ने मिस्सा बलिदान अर्पित कर इस धर्मविधि को संपन्न कराया। इससे पूर्व महाधर्माध्यक्ष के पल्ली परिसर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा में समाज के लोगों ने मांदर की थाप पर नृत्य के साथ उनकी अगवानी की। इसके पश्चात, एक समारोही जुलूस के साथ दृढ़करण संस्कार पाने वाले बच्चे और पुरोहितों ने गिरजाघर में प्रवेश किया。
उपदेश का सार अपने धर्मोपदेश में आर्च बिशप विंसेंट आईंद ने कहा, पवित्र आत्मा ही सच्चे और अनंत आनंद का स्रोत है। इसके वरदान से हमारा विश्वास सुदृढ़ होता है, जिससे हम कठिन परिस्थितियों और विपरीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.