ललितपुर, जनवरी 12 -- कस्बा बांसी में बीसीसी क्लब की ओर से आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में फ्रैंड क्रिकेट क्लब ललितपुर और बुन्देला क्रिकेट क्लब पवा के मध्य खेले गए मैच में पवा की टीम ने शानदार जीत हासिल की। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरुस्कृत और सम्मानित किया गया। इस मैच का शुभारंभ डा. जितेन्द्र जैन, केके नामदेव जिलाध्यक्ष युवा नामदेव समाज ललितपुर सयुंक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों का परिचय जाना। फिर ललितपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी पवा की टीम ने निर्धारित 16 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 140 रन बनाये। जवाब में 141 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रैंड क्रिकेट ललितपुर की टीम मात्र 69 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे 71 रन से हार के साथ टूर्नामेंट में बाहर होना पड़ा। ...