बक्सर, अप्रैल 13 -- नावानगर। बासुदेवा थाना क्षेत्र के पवरपुर गांव से लापता किशोर को पुलिस ने आसनसोल से बरामद किया है। बताता जाता है, कि युवक रास्ता भटक कर आसनसोल चला गया था। इस संबंध में किशोर के पिता अखिलेश पासवान द्वारा बासुदेवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 5 अप्रैल को पवरपुर गांव निवासी अखिलेश पासवान का पुत्र प्रियांशु कुमार ( 12 वर्ष ) अपने घर से निकल कर डुमरांव चला गया। वहां से ट्रेन पकड़ आसनसोल चला गया था। सोशल मीडिया पर प्रकाशित समाचार को देख कर आसनसोल पुलिस ने बच्चे को बरामद किया और बासुदेवा थाने को इसकी सूचना दी। यह भी पढ़ें- बच्चियों की सिसकियों को मुस्कान में बदल रहा आरपीएफ टीम जिसके बाद बासुदेवा पुलिस ने किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। (नावानगर से अरुण सिंह)

हिंदी हिन्दुस्तान...