मधुबनी, अप्रैल 10 -- मधुबनी/पंडौल। पंडौल थाना क्षेत्र के भगवतीपुर में बुधवार रात गोली मारकर की गई रमनजी यादव उर्फ पवन यादव की हत्या मामले में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज हुई। पंडौल थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि मृतक के पिता राजू यादव के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार राजू यादव ने प्रेम प्रसंग एवं पुरानी रंजिश में हत्या की घटना को अंजाम देने की बात कही है। पुलिस के अनुसार मृतक पवन की पत्नी से चंदन यादव का अवैध संबंध था जबकि विपुल झा से शराब तस्करी को लेकर पुरानी रंजिश था। दोनों से लगातार विवाद चल रहा था। उधर,सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन अमित कुमार के नेतृत्व में गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम में शामिल पुलिस अफसर शुक्रवार को दिनभर छापेमारी करती रही। मृतक का बाइक बरामद करने के लिए कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। पूछताछ के ...