पटना, मार्च 3 -- Pawan Singh News: बिहार के विधानसभा चुनाव में हाई वोल्टेज प्रचार कर चुके भोजपुरी फिल्मों के 'पावरस्टार' पवन सिंह की राजनीतिक पारी पावर कट का शिकार हो गई है। सांसद बनकर नई पारी शुरू करने का उनका मंसूबा एक बार फिर ध्वस्त हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार की 5वीं सीट पर सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को फिर लड़ाने का ऐलान कर दिया है। पवन पिछले दिनों भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले थे और तब राज्यसभा टिकट को लेकर मीडिया के सवाल पर कहा था- 'भैया से आशीर्वाद लिया। शिष्टाचार मुलाकात की। सिपाही हूं। जो मालिक चाहेंगे, वही ना होगा।' पवन सिंह को 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से टिकट दिया था, लेकिन वो टिकट लौटाकर बिहार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.