पवन सिंह ने इंटरनेट से समझी अपनी मेडिकल रिपोर्ट, फाइल फेंक कर बोले- एलेक्सा मौसी हैं या भौजी?
नई दिल्ली, अगस्त 2 -- टीवी पर पहली बार भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार्स एक रियलिटी शो में उस तरह नजर आएंगे, जैसे वो अपनी आम जिंदगी में रहते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर आज ही शुरू हो रहा यह रियलिटी शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है जिसमें दिखाया गया है कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी किडनी और लिवर की टेस्ट रिपोर्ट को लेकर काफी चिंता में नजर आ रहे हैं। पवन सिंह किसी की बात पर बहुत ज्यादा सोचने के लिए जाने जाते हैं और प्रोमो वीडियो में उन्हें अपनी टेस्ट रिपोर्ट डॉक्टर से कन्सल्ट करने की बजाए खुद ही इसे इंटरनेट और ऐलेक्सा पर समझने की कोशिश करते देखा जा सकता है।ऐलेक्सा से समझी अपनी मेडिकल रिपोर्ट सोफा पर अपनी टीम के साथ बैठकर बातचीत करते पवन सिंह पूछते हैं, "रिपोर्टवा सही आई है ना रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.