फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- भोजपुरी गायक पवन सिंह की पीआर टीम के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। हरियाणवी अभिनेत्री अंजली राघव ने पवन सिंह को माफ करने की बात कही। मामला पुराने वीडियो और सोशल मीडिया विवाद से जुड़ा है। गुरुवार को पीड़िता हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के सामने पेश हुई। उन्होंने बताया कि करीब छह महीने पहले लखनऊ में एक इवेंट के दौरान स्टेज पर पवन सिंह ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था।पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर भी मांगी थी माफी उस समय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, लेकिन उन्होंने तत्काल कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। पीड़िता ने कहा कि पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी, जिसके बाद उन्होंने उन्हें माफ कर दिया। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पवन सिंह ने व्यक्तिगत रूप से उनसे माफी नहीं मांगी थी। बाद में...