नई दिल्ली, अगस्त 12 -- रियलिटी टीवी शो 'भोजपुरी बवाल' की रिलीज के बाद से पवन सिंह और काजल राघवानी की पर्सनल लाइफ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। एक तरफ जहां आम्रपाली पर आरोप लगाने के बाद से काजल राघवानी को बार-बार सफाई देनी पड़ गई, वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह की पर्सनल लाइफ में क्या उतार-चढ़ाव आए थे, यह इस शो के जरिए दर्शकों को खुद उनके मुंह से जानने को मिल रहा है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राधे मां इस शो पर बतौर मेहमान पहुंचेंगी और कॉमेडी क्वीन भारती सिंह उन्हें पवन सिंह और आम्रपाली से मिलवाएंगी।पवन सिंह ने छुए राधे मां के पांव 'भोजपुरी बवाल' के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि भारती सिंह पवन सिंह और काजल राघवानी को राधे मां से मिलवाते हुए कहती हैं कि ये वो हैं जो लोगों के दुख-दर्द अपने ज्ञान से हर लेती हैं। पवन सिंह राधे मां के...