पवन संग सात फेरे लेकर शाहजहां बनी प्रतीक्षा
बरेली, अगस्त 2 -- करीब दस साल तक प्रेम प्रसंग के बाद शाहजहां बानो ने धर्म और परिवार की बेड़ियां तोड़कर पवन यादव संग सात फेरे लेकर सनातन धर्म स्वीकार करके अपना नाम प्रतीक्षा यादव रख लिया। जौनपुर के पोस्ट भीलमपुर के गांव नाहरमऊ की शाहजहां बानो और प्रतापगढ़ में भोजेमऊ के अवधानपुर निवासी पवन यादव के बीच करीब दस साल से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने साथ ही बीए तक पढ़ाई की है। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन उनका धर्म और परिवार आड़े आ गया। शाहजहां बानो के परिवार वाले इस रिश्ते को लेकर बिल्कुल तैयार नहीं थे। इस पर दोनों ने साथ रहने का निर्णय लेते हुए घर छोड़ दिया और बरेली आ गए। यहां वे लोग सुभाषनगर के मढ़ीनाथ स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचे और पंडित केके शंखधार से मुलाकात कर शादी करने की इच्छा जताई। पंडित केके शंखधार ने शाहजहां बानो का शुद्धिकरण कराया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.