अररिया, मार्च 13 -- अररिया, निज संवाददाता जनता दल यूनाइटेड के शीर्ष नेतृत्व ने पवन मिश्रा को अररिया जिलाध्यक्ष मनोनयन किया है।पवन मिश्रा पार्टी के पुराने और पार्टी के प्रति हमेशा समर्पित रहे हैं।पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इनके लगनशीलता और समर्पण को देखते हुए इतनी बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। पवन मिश्रा के जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनयन से जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष पटेल जिला प्रवक्ता सुनील चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ सीताराम मंडल , शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रणविजय कुशवाहा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर ऋषभ राज , नगर अध्यक्ष राजू राम, प्रखंड अध्यक्ष कौशर आलम ने नवमनोनीत जिला अध्यक्ष मिश्रा को बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.