पवन बिष्ट अध्यक्ष एवं सुरेंद्र रौतेला महासचिव बने
चम्पावत, जुलाई 31 -- सतीश जोशी, चम्पावत। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ जल संस्थान के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हो गए। चुनाव प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बहादुर सिंह एवं मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमानंद पुनेठा की देखरेख में संपन्न हुए। निर्वाचन में पवन बिष्ट को अध्यक्ष, चंद्रशेखर पंत को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह रौतेला को महासचिव, विपिन विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष तथा साक्षी आले को मीडिया प्रभारी निर्विरोध चुना गया। वहीं प्रशांत वर्मा को केंद्रीय संरक्षक मनोनीत किया गया। निर्वाचन के बाद पवन बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित पहली बैठक में विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में श्रमिक आपूर्ति करने वाले ठेकेदारों द्वारा अनुबंध के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के लिए सुपरवाइजर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.