कानपुर, अक्टूबर 5 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन की कानपुर जोन एवं जिला शाखा के द्विवार्षिक चुनाव सोमवार को हुआ। चुनाव में पवन प्रकाश पांडेय को जोन अध्यक्ष और उमेश कुमार को जोन मंत्री चुना गया। वहीं सत्यवीर दीक्षित जिलाध्यक्ष और शोभित अग्रवाल जिलामंत्री निर्वाचित हुए। प्रांतीय प्रतिनिधि पद पर अर्पित दीक्षित और अखिलेश वर्मा चुने गए। जिला उपाध्यक्ष पद पर अतुल कुमार शर्मा, जयंत सोनवानी, संयुक्त मंत्री पद पर अजीत वर्मा और अभिषेक मालवीय तथा कोषाध्यक्ष पद पर ओम हरि गुप्ता निर्वाचित हुए। रोहित तिवारी, अंजनी त्रिवेदी, राजा भरत अवस्थी समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पुष्पारानी मण्डल अध्यक्ष, प्रतिभा पटेल जिला अध्यक्ष निर्वाचित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...