पवन पुत्र की जन्म जयंती पर हनुमानमय हुई सुहागनगरी
फिरोजाबाद, अप्रैल 3 -- फिरोजाबाद। जिलेभर में हनुमान जयंती की धूम रही। सुहाग नगरी में भगवान श्री राम के अनन्य भक्त पवन पुत्र हनुमान का जन्मोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। हनुमान जयंती पर नगर के मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। मंदिरों में आकर्षण फूल बंगला सजाए। मंदिर परिसर हनुमान बाबा के जयकारों से गूंजते रहे। गुरुवार को भगवान शिव के रुद्र अवतार पवन पुत्र हनुमान की जन्म जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। कहीं पर हनुमान चालीसा तो कहीं पर सुंदरकांड के सुर गूंजते रहे। कहीं पर बूंदी का प्रसाद वितरण हुआ तो कहीं पर भंडारे का आयोजन किया।मंदिरों में आकर्षक फूल बंगला सजाए गए। हनुमान बाबा सुगंधित फूलों के बीच विराजमान नजर आए। मंदिर परिसर हनुमान लला की जयकारों की गूंजते रहे। सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.