नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की तुलना एक 'संवैधानिक काउबॉय या रैम्बो' से की। असम पुलिस द्वारा दर्ज मामले में शीर्ष अदालत से अग्रिम जमानत की मांग करते हुए खेड़ा ने मुख्यमंत्री सरमा द्वारा उनके खिलाफ की गई कथित टिप्पणियों के संदर्भ में ये बातें कहीं। हालांकि सभी पक्षों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। जस्टिस जेके माहेश्वरी और एएस चांदुरकर की पीठ के समक्ष कांग्रेस नेता खेड़ा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा याचिकाकर्ता कांग्रेस नेता के खिलाफ लगातार कई आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सरमा की कथित तौर पर अमर्यादित टिप्पणियों क...