पवन खेड़ा दूसरे दिन भी असम पुलिस के समक्ष पेश हुए
नई दिल्ली, मई 14 -- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां शर्मा द्वारा दर्ज कराए गए मामलों के संबंध में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी राज्य पुलिस की अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए। खेड़ा ने आरोप लगाया था कि रिंकी के पास कई पासपोर्ट और विदेशों में अघोषित संपत्तियां हैं। इसके बाद ये मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस ने बुधवार को खेड़ा से 10 घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ की और उन्हें गुरुवार को दोबारा पेश होने के लिए कहा गया था। उन्होंने गुरुवार को पूछताछ के लिए पेश होने से पहले संवाददाताओं से कहा कि मैं जांच में सहयोग कर रहा हूं और आज भी ऐसा ही करूंगा। यह भी पढ़ें- असम पुलिस के सामने पेश हुए पवन खेड़ा खेड़ा ने जांच के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और कहा कि वह जांच पूरी होने के बाद ही इस पर बात कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.