नई दिल्ली, अगस्त 23 -- भाजपा नेता और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर हमला बोलते हुए दावा किया है कि शीला दिक्षीत के समय पवन खेड़ा उनके जूते-चप्पल उठाने वाले कर्मचारी थे। ये टिप्पणी उन्होंने पवन खेड़ा के वीडियो क्लिप के शेयर करके हुए किया है। इसमें पवन खेड़ा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए भगोड़ा और औकात जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। रमेश बिधूड़ी ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि पहले उन्हें खूद की हैसियत देखनी चाहिए। इसी के साथ उन्होंने असम प्रकरण का भी जिक्र किया और चेतावनी दी उन्हें भी उनके बारे में सब पता है। रमेश बिधूड़ी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, पवन खेड़ जी आप अपनी हैसियत देखें, तब अभद्र टिप्पणी करो सम्मानित गृहमन्त्री जी के बारे में। आप शीला दी...